आज़ादी के मशहूर तराने
भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण कुछ चुनिंदा गीतों का संकलन ये देश है वीर जवानों का जोश और उन्माद से भरा गीत हुआ ये गीत है 1957 में रिलीज़ हुई बी आर चोपड़ा की फ़िल्म 'नया दौर' का. तत्कालीन युवा शक्ति और ऊर्जा को प्रकट करता ये गीत मोहम्मद रफ़ी ने बेहद ख़ूबसूरती से गाया है और पर्दे पर इसे उतनी ही ख़ूबसूरती से पेश भी किया गया है. फ़िल्म 'नया दौर' का गीत ये देश है वीर जवानों का बेहद कामयाब रहा. ओपी नैय्यर ने जिस जोश से गीत के बोलों को संगीत में पिरोया है उस वजह से ये राष्ट्रीय पर्वौं के अलावा पारिवारिक समारोहों का भी हिस्सा बन चुका है. जन गण मन अधिनायक जय हे 1911-12 के आसपास इस गीत को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने रचा था. इसे 1950 में भारत के संविधान में राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया. इस गीत में भारत की भौगोलिक स्थिति के ज़रिए देशप्रेम की भावना व्यक्त की गई है. ये गीत हर भारतीय का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. फ़िल्म 'शहीद' का गीत ऐ वतन ऐ वतन भी ख़ासा लोकप्रिय देशभक्ति गीत है. 1912 की विश्...